Monday 17 February 2025 10:04 AM
Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका व समाज सुधारिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l डॉ. निर्वाण शिक्षा प्रतिष्ठान एवं अखिल भारतीय खटीक समाज (पंजी०) के तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 3 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे सुरजीत भवन, नजदीक माता सुंदरी कॉलेज, आईटीओ नई दिल्ली पर नारी शिक्षा की अग्रदूत व भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अनुयायियों ने सर्व प्रथम माता सावित्री बाई फुले  के साथ साथ महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया, इसके बाद संगोष्ठी में प्रबुद्ध गणमान्य महानुभावो ने राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण विषय पर अपना अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश महिंद्रा ने किया।

आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुशील बुंदेला जयपुर का माया हंस राज सेवानिवृत्त व केतन चक द्वारा फूलो की माला पहनाकर अभिनंदन व स्वागत किया गया l कार्यक्रम के संयोजक अशोक निर्वाण जी द्वारा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुशील बुंदेला जयपुर को राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया l

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माया हंसराज, मानसी सांखला (जयपुर), डॉ. सुशीला बुंदेला(जयपुर), केतन चक, नमिता सोलंकी जी, कैप्टन विनोद, प्रो रवि महिंद्रा आदि कई प्रबुद्ध वक्ताओं ने राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण विषय पर अपनेअपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित सभी अनुयायियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close