Monday 17 February 2025 10:22 AM
Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

असनावर: कांग्रेस सेवादल ने सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (पत्रकार रामलाल रैगर) l कस्बे में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने देश की पहली महिला शिक्षक सावित्री बाई फूले की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई। कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष अब्दुल नईम पठान उर्फ लक्की ने बताया कि सावित्री बाई फूले ने 19वी सदी में महिला शिक्षा लिंग समानता ओर सामाजिक सुधार के लिए अद्वितीय योगदान दिया उन्होंने पहले लड़कियों के स्कूल की स्थापना की और अपने लेखन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन की वकालत की सावित्री बाई फूले का इतिहास के पन्नों में चमकता हुआ नाम है वह एक असाधारण महिला थी जिन्होंने अपना जीवन भारत में महिलाओं ओर दबे कुचले समुदायों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया था l

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल कन्हैयालाल भील, कोषाध्यक्ष सेवादल यंग बिग्रेड सुरेश टेलर, ब्लॉक महासचिव भेरूलाल बैरवा, ब्लॉक सचिव राकेश भील,नगर अध्यक्ष सेवादल मांगीलाल मेघवाल, हुकमचंद यादव, हरिमोहन यादव, करण सिंह भील, विशाल भील, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close