Samajhitexpressजयपुरजुर्मताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन मामूली विवाद को लेकर युवक तरुण बुटोलिया की पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस । दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन रंग और पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक तरुण कुमार बुटोलिया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । इस अमानवीय घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगो ने आरोपियों के विरुद्ध  सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 11 साल की बच्ची से छत पर होली खेलते हुए पानी का गुब्बारा नीचे सड़क पर गिर कर फूट गया और उसके छींटे पास से गुजर रही एक महिला पर पड़ गए। परिवार ने तुरंत माफी मांगी ली थी, लेकिन बात बढ़ गई और दो अलग-अलग समुदायों के परिवारों के बीच झड़प हो गई।

लगभग आधे घंटे बाद, ईंटों, पत्थरों और लोहे की छड़ों से लैस एक भीड़ आई और लड़की के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में, युवक तरुण  को गंभीर चोटें आईं और चार अन्य घायल हो गए।अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन अगले दिन युवक तरुण  की मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगो ने उत्तम नगर थाने के बाहर भारी प्रदर्शन किया।

पुलिस ने BNS की धारा के तहत मामला दर्ज कर 7 लोगो को गिरफ्तार किया है और इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि तनाव न बढ़े। CCTV फुटेज की जांच जारी है, बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *