Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

दिल्ली के निगम पार्षदो ने उत्तम नगर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले, न्याय दिलाने का भरोसा दिया

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण बुटोलिया जी (खटीक समाज) के दुखद हत्याकांड को लेकर दिल्ली के निगम पार्षदो ने उत्तम नगर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले, उन्हें इस दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया और सरकार से न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।  इसके अलावा दिल्ली पुलिस से कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय।

गौरतलब है कि दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन रंग और पानी के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक तरुण कुमार बुटोलिया की पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुँचाया गया था और दूसरे दिन उनकी मृत्यु हो गई थी।

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन मामूली विवाद को लेकर युवक तरुण बुटोलिया की पीट-पीटकर हत्या
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन मामूली विवाद को लेकर युवक तरुण बुटोलिया की पीट-पीटकर हत्या

संतोष पप्पू छिलवाल ने बताया कि कल भी हम अपने प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जी के साथ परिवार से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उस समय दिल्ली पुलिस ने हमें परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी।

इस मौके पर वरिष्ठ निगम पार्षद साहिब कुमार आसीवाल, निगम पार्षद साहिल गंगवाल, सुमन टिंकू राजौरा व संतोष पप्पू छिलवाल सहित सभी पार्षदों ने आज दिल्ली में लगातार बढ़ रही हत्या, चाकूबाजी और अपराध की घटनाओ के  विषय पर चिंता व्यक्त की। केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को दिल्ली की कानून व्यवस्था पर गंभीरता से ध्यान देने और ऐसे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की ।

दिल्ली के सभी निगम पार्षदो ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक तरुण बुटोलिया जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से कामना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *