Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

समता सैनिक दल राजस्थान की आवश्यक मिटिंग सम्पन्न हुई

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l समता सैनिक दल राजस्थान की आवश्यक मिटिंग आज डॉ अम्बेडकर सामुदायिक भवन टोंक में सहायक निदेशक श्री के.आर.मीणा सा. अधि.विभाग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में जयपुर से समता सैनिक दल के सीनियर पदाधिकारी श्रद्धेय राकेश कुमार वर्मा एवं डॉ.सुधीर कुमार सिंह, प्रो.श्रीमती ऋतु वर्मा एवं डॉ.एच.आर.बैरवा ने भी भाग लिया.

राधेश्याम बेरवा,जिला संयोजक, समता सैनिक दल,टोंक राजस्थान से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ बैठक में आगामी 26 एवं 27 सितम्बर को जयपुर में आयोजित सद्भावना एवं सम्मान समारोह में ज्यादा से ज्यादा सैनिक एवं कार्यकर्ताओं को लाने एवं उनके लिए संसाधन,व्यवस्था, प्रचार प्रसार करने आदि पर विचार विमर्श किया गया एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई,इस अवसर पर प्रो.श्रीमती ऋतु वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में समता सैनिक दल निरन्तर कार्य कर रहा है,एवं समता सैनिक दल के लिए आप लोगों को कोई गुमराह करने की कोशिश करे तो उनको अपने स्तर से सटीक प्रस्तुति दे,कुछ लोगो ने दल को तोड़ने का काम करने का मन बना रखा है जिनसे सावचेत रहना है वो समाज ओर बाबा साहब के मिशन को नुकसान कर रहे हैं.

दल के सीनियर पदाधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राकेश कुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी का लक्ष्य कमजोर वर्ग एवं महिलाओं के स्वाभिमान की रक्षा,उनके अधिकारों के लिए काम करना है ओर तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ अम्बेडकर जी की विचारो को आत्मसात कर अपना लक्ष्य पूरा करना है,आप ज्यादा से ज्यादा सैनिक तैयार करे एवं दल की गणवेश में समारोह में शामिल हो.

डॉ.श्री सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जिम्मेदार पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सैनिकों को लाने एवं लेजाने, उनकी भोजन एवं रहनी की व्यवस्था पर निगरानी करते हुए अपनी जिम्मेदारी अदा करे एवं आप सभी को जो संसाधन दिया जाय उसको यथा पार्किंग में खड़ा कर अपने जिले की पट्टिका के पीछे उनको अपना स्थान दिलवाने में मदद करें.

इस अवसर पर डॉ. एच.आर.बैरवा, सोहन लाल मीणा,प्रो. हेमंत कुमार गौतम,श्रीमती काजल सिसोदिया,श्रीमती रेखा मालवीय आदि ने संबोधित किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *