पूर्व सरपंच भाई हनुमान आज़ाद जी का जन्मदिन जयपुर में कल शाम को मनाया जायेगा।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l अम्बेडकर समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी राजस्थान और हरियाणा प्रदेश एवं पूर्व सरपंच भाई हनुमान आज़ाद जी का जन्मदिन अम्बेडकर समाज पार्टी और रैगर समाज के प्रबुद्ध लोगो के आग्रह पर बुद्धवार 20 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक मनाया जायेगा ।
जन्मदिन की इस कड़ी में वीरवार 21 अगस्त 2026 को समाजसेवी व भावी राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी चतर सिंह रछोया द्वारा हनुमान आज़ाद जी का जन्मदिन जयपुर में शाम को मनाया जायेगा। जिसमे काफी समर्थक, शुभचिंतक, परिजन तथा धार्मिक, सामाजिक व राजनीति क्षेत्र के गणमान्य महानुभाव शामिल होंगे ।
दुनियाभर में पिंकसिटी के नाम से मशहूर जयपुर की गुलाबी नगरी की स्थापना पूर्व महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने की थी । जयपुर की रोशनी का भी अपने आप में अलग ही आकर्षण रहता है, जयपुर के खानपान में दाल बाटी चूरमा के अलावा घेवर, खिचड़ी बाटी काफी फेमस है ।आज यहां के किले, बावड़ियां, चौपड़ें, चौकड़ियां और दरवाजे शहर की धरोहर को बरकरार रखे हुए हैं।
टूरिस्ट गाइड महेश कुमार शर्मा ने बताया कि जयपुर का बर्थडे बहुत ही स्पेशल है । पहले जयपुर की राजधानी आमेर थी, जयपुर बहुत शांतिप्रिय प्रदेश था, जयपुर परकोटा के चारों तरफ रात को दरवाजे बंद कर दिए जाते थे, जिससे बाहरी लोगों का आवागमन नहीं हो पाता था और किसी तरह की आपराधिक गतिविधियां होने की भी संभावना नहीं होती थी ।
जयपुर की छोटी व बड़ी चौपड़, हवा महल, जंतर मंतर, अल्बर्ट हॉल, आमेर महल, नाहरगढ़ फोर्ट, जयगढ़ किला, सिटी पैलेस समेत सभी पर्यटक स्थल वर्ल्ड फेमस हैं, इन सभी पर्यटक स्थलों को देखने के लिए देश-विदेश से सैलानी जयपुर आते हैं ।



