राष्ट्रीय गाँधी सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित होंगे-सुवासिया

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l राष्ट्रीय साहित्यिक,सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था आदर्श समाज समिति इंडिया (रजि.) सूरजगढ़, जिला झुंझुनूं (राजस्थान) द्वारा जारी चयन सूची में इस वर्ष का ‘गाँधी सेवा रत्न अवार्ड-2026 देवली कलां के साहित्यकार एवं व्याख्याता हरीश सुवासिया को प्रदान करने की घोषणा की गई है। यह सम्मान आगामी 1 सितंबर 2025 को श्री बजरंग लाल गांधी स्मृति दिवस के अवसर पर होटल रानीबाग सूरजगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह में देशभर से साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
संयोजक धर्मपाल गांधी के अनुसार-सुवासिया को यह सम्मान साहित्यिक रचनात्मकता,शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है। चयन समिति ने उनकी रचनाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देने वाला और साहित्य की गरिमा बढ़ाने वाला बताया है।देश के विभिन्न राज्यों से गणमान्य साहित्यकार, शिक्षाविद, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता समारोह में शामिल होंगे।
आयोजन स्थल पर विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। सुवासिया के चयन की घोषणा के बाद साहित्य जगत और शिक्षा के क्षेत्र में हर्ष की लहर है।



