Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

प्रमुख समाजसेवी श्री प्रहलाद शरण बड़सीवाल जी का जन्मदिन ज्वालापुरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l राष्ट्रीय संत श्री दुर्बलनाथ सेवा मण्ड़ल ज्वालापुरी व दिल्ली युवा जागृति मंच के तत्वाधान में श्री श्याम प्रभु कृपा मंडल तथा संत श्री दुर्बलनाथ अस्पताल संघर्ष मोर्चा ज्वालापुरी के प्रधान व प्रमुख समाजसेवी श्री प्रहलाद शरण बड़सीवाल जी का जन्मदिन मंगलवार 19 अगस्त 2026 को शाम 6:30 बजे पुराना बारात घर में, श्री प्रहलाद शरण बड़सीवाल द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो के समक्ष केक काटकर काफी हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। जिसमे काफी समर्थक, शुभचिंतक, परिजन तथा धार्मिक, सामाजिक व राजनीति क्षेत्र के गणमान्य महानुभाव शामिल होकर जन्मदिन की बधाई व उज्ज्वल भविष्य शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर समाजसेवी श्री प्रहलाद शरण बड़सीवाल जी ने केक काटने के उपरांत सभी का आभार व्यक्त व शुक्रिया करते हुए कहा कि यह समाज के लोगों का प्यार ही है जो हमारे साथ है। हमेशा रहा है और भविष्य में भी  हमेशा रहेगा। आप सब हमारी शक्ति हैं। हमारे हर कार्य में हमारा सहयोग करने के लिए, हमारे साथ खड़े होने के लिए, आप सभी का दिल से शुक्रिया और आप लोगों का साथ दिन प्रतिदिन इसी प्रकार से हमारे साथ बना रहे ।

शाम को ज्वालापुरी स्थित पुराना बारात घर में राष्ट्रीय संत श्री दुर्बलनाथ सेवा मण्ड़ल ज्वालापुरी की ओर से प्रधान मुकेश बसवाला ने अपने पर्वेक्षक विनोद छीलवाल, भाई सुरेन्द्र बहल, मामराज बड़गुजर, संरक्षक जगदीश बड़गुजर, रमेश राजौरा, चेयरमैन अमीलाल कमवाल, महासचिव जितेन्द्र छीलवाल, ( जे सी ) दिल्ली युवा जागृति मंच की ओर से संरक्षक सुभाष सांखला, मार्गदर्शक रघुबीर सिंह गाडेगावलियां, अध्यक्ष भाई सुरेन्द्र बहल, महासचिव प्रेम सोलंकी, कोषाध्यक्ष श्याम लाल बागड़ी, सलाहकार हरिशचन्द राजौरा, बाबु लाल बागोरियां, पूर्व कोषाध्यक्ष एवं सदस्य राकेश खिच्ची, मुकेश राजौरा, पप्पू महेन्दवारियां सहित अनेक समर्थक, शुभचिंतक, परिजन तथा धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक महानुभाव द्वारा भारतीय संस्कृति में सम्मान, आदर और आतिथ्य की परंपरा का निर्वहन करते हुए दिल्ली युवा जागृति मंच के सदस्यों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पगड़ी बंधवाकर समाजसेवी श्री प्रहलाद शरण बड़सीवाल जी का जोरदार स्वागत किया गया और बड़सीवाल जी से केक कटवाकर मिठाई खिला कर उपस्थित सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

श्री श्याम प्रभु कृपा मण्ड़ल निहाल विहार की ओर से राजीव मोर्या, सुभाष सांखला, करण सिंह, महेश बघेल, विक्की श्रीवास्तव, व अनेक सदस्य गणों ने भी पगड़ी बंधवा कर फूल माला पहनाकर केक कटवाया । ओल्ड पीवीसी मार्किट ज्वालापुरी की आर डबल्यू ए की कार्यकारिणी के चेयरमैन हरफुल बागोरियां, प्रधान सुभाष सांखला, महासचिव जोगेन्द्र सांखला व समस्त कार्यकारिणी ने पगड़ी बंधवा कर फूल माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी।

श्री साईं मन्दिर के पदाधिकारियों की ओर से कमल दीप कोली जी ने अपने पदाधिकारियों के साथ पगड़ी बंधवा कर फूल माला पहनाकर केक कटवाया। कार्यक्रम के अंत में सभी को जलपान कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *