Samajhitexpressउत्तर प्रदेशजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

समाज उत्थान के लिए हमें संगठित होकर अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष करना चाहिए -दिनेश खटीक

संत श्री दुर्बलनाथ अस्पताल नामकरण संघर्ष मोर्चा, दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ में जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक का किया नागरिक अभिनंदन, राजस्थानी पगड़ी पहनाकर एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का स्मृति चिन्ह भेंट कर जताया आभार।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । संत श्री दुर्बलनाथ अस्पताल नामकरण संघर्ष मोर्चा, दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक के मेरठ स्थित आवास पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। प्रतिनिधिमंडल ने संत श्री दुर्बलनाथ अस्पताल का नाम यथावत रखने में उनके महत्वपूर्ण सहयोग के लिए राजस्थानी पगड़ी पहनाकर, पुष्पमालाओं, पुष्पगुच्छ एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।

मोर्चा के अध्यक्ष प्रहलाद शरण बड़सीवाल एवं महासचिव राम अवतार नावरियां ने बताया कि दिल्ली के ज्वालापुरी क्षेत्र में संत श्री दुर्बलनाथ अस्पताल के नाम से शिलान्यास होने के बावजूद निर्माण के दौरान अस्पताल का नाम परिवर्तित कर दिया गया था। इसके विरोध में खटीक समाज ने संत श्री दुर्बलनाथ अस्पताल नामकरण संघर्ष मोर्चा का गठन कर व्यापक आंदोलन चलाया। समाज की मांग सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मंत्री दिनेश खटीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि समाज के सभी लोगों को संत श्री दुर्बलनाथ जी महाराज एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “समाज उत्थान के लिए हमें संगठित होकर अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष करना चाहिए।” उन्होंने समाज के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आह्वान करते हुए आश्वस्त किया कि समाजहित के कार्यों के लिए उनके द्वार सदैव खुले रहेंगे।

इस अवसर पर संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रहलाद शरण बड़सीवाल, महासचिव राम अवतार नावरियां, सुरेंद्र बहल, अशोक तंवर, सुभाष सांखला, मामराज बड़गुजर, रघुबीर सिंह गाड़ेगावलिया, शिवचरण बड़गुजर, विनोद नावरियां, रमेश खिंच्ची, श्यामलाल बागड़ी, बाबूलाल बागोरिया, प्रेम सोलंकी, रामनिवास तंवर, राकेश खिंच्ची, शंकरलाल भिलवारा, बनवारीलाल सोलंकी, किशन बागोरिया, महेंद्र तोमर, सज्जन नागर, मोनू महामना, विक्की, श्रीमती मंजू बागड़ी चौहान, एडवोकेट रिया चौहान सहित लगभग 30–35 प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *