Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

समता सैनिक दल राजस्थान की प्रादेशिक आवश्यक बैठक 15 अगस्त को जयपुर में, एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी होगा आयोजित

जयपुर, 1 अगस्त।समता सैनिक दल राजस्थान की प्रादेशिक आवश्यक बैठक आगामी 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रदेश कार्यालय, सिद्धार्थ नगर, लाल कोठी, जयपुर में प्रातः 9:00 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक श्रीमती रेखा मालवीय करेंगी।

बैठक से पूर्व प्रातः 8:00 बजे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दल के वरिष्ठ पदाधिकारी श्रद्धेय राकेश कुमार वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके उपरांत “समता सैनिक दल को राजस्थान में बढ़ते कदम” कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित होगी।

बैठक में संगठन को प्रदेशभर में सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपने, नई नियुक्तियाँ करने तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:00 बजे भोजन तथा 2:00 बजे प्रथम एवं द्वितीय चरण की जिला स्तरीय संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत 2 सितंबर से 15 सितंबर तक प्रथम चरण में राजस्थान के पूर्वी क्षेत्र के 10 जिलों तथा 20 सितंबर से 30 सितंबर तक द्वितीय चरण में दक्षिण क्षेत्र के 10 जिलों में जिला स्तर पर टीमों का गठन एवं मनोनयन किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर टीमों का गठन किया जाएगा।

प्रदेश कार्यालय डॉ.पी.डी.बैरवा करौली,राजस्थान की ओर से समता सैनिक दल राजस्थान के सभी सैनिकों एवं सैनिकाओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *