संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती मनाई

दिल्ली , समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l मां गंगा छात्रावास में क्षेत्रीय रेगर समाज सुधार समिति बिजयनगर के तत्वाधान में 12 फरवरी 2025 को समाज के आदर्श, समाज सुधारक संत शिरोमणि संत श्री रविदास जी महाराज की 648वीं जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत श्री रविदास जी महाराज की तस्वीर और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पुष्पहार अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष सीताराम पंवार, महामंत्री सुखदेव आरटिया, सचिव कैलाश हिनुणिया, महावीर हिनुणिया, रामपाल चांदोलिया, संतोष मुंडेतिया, ज्ञानचंद उजीरपुरिया, सुरेश मुंडेतिया, कन्हैयालाल डडवाड़िया, रमेश चंद्र आरटिया, सांवर लाल फुलवारी, लालचंद फुलवारी, सरोज आरटिया, रेखा मुंडेतिया, कविता हिनुणिया, सुमन फुलवारी ने रविदास जी महाराज के भजन प्रस्तुत कर, अपने विचार व्यक्त किए और रविदास जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके बताएं आदर्शों पर चलने हेतु आग्रह किया।
संत रविदास जी महाराज ने कहा था, कि मन चंगा तो कठौती में गंगा, हमे आडम्बर छोड़कर, एकाग्र मन से ईश्वर का स्मरण करते हुए ,अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास करते हैं, तो निश्चित ही सफलता मिलती है।