Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ भीमराव अम्बेडकर वरिष्ठ नागरिक स्थल

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l वरिष्ठ नागरिको के हित में कार्यरत संगठन “वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति (रजि०)” के तत्वाधान में 15 अगस्त 2026 शनिवार  को 80वां स्वतंत्रता दिवस  के पावन  पर्व  पर भीमराव अम्बेडकर वरिष्ठ नागरिक स्थल आर्य समाज रोड, करोल बाग दिल्ली मे प्रात: 10 बजे हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे वरिष्ठ नागरिको सहित क्षेत्र के धार्मिक, सामाजिक संगठनों व राजनीति से जुड़े समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए.

वरिष्ठ नागरिक स्थल पर आये हुए सभी गणमान्य लोगो का वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति (रजि०) के पदाधिकारियों द्वारा आगुन्तको  का स्वागत सम्मान किया गया. स्वागत के पश्चात वरिष्ठ नागरिक स्थल पर सभी गणमान्य लोगो की मौजूदगी में प्रधान जी डी सक्करवाल द्वारा ध्वजारोहण किया और ध्वजारोहण के बाद में राष्ट्रीय गान किया गया. सभी ने एक दुसरे को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी.

इस अवसर पर समाजसेवी चतर सिंह रछोया ने वरिष्ठ नागरिको को सम्बोधित करते हुए सभी वरिष्ठ नागरिको को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी और कहा कि 15 अगस्त उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग को स्मरण करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी अवसर है, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया.

वरिष्ठ नागरिकों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा. वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति द्वारा सभी लोगो के लिए कचोड़ी व जलपान और मिठाई की व्यवस्था की गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *