दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत के तत्वाधान में 80वां स्वतन्त्रता दिवस देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ ध्वजारोहण व राष्ट्रगान किया

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत के तत्वाधान में शनिवार 15 अगस्त 2026 को प्रात: 11 बजे पंचायत के कार्यालय श्री गंगा म॔दिर के टॉप फ्लोर पर 80वां स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमे समस्त दिल्ली के धार्मिक, सामाजिक संगठनों व राजनीति क्षेत्र से जुड़े समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए l
पंचायत के कार्यालय श्री गंगा म॔दिर में आये हुए सभी गणमान्य लोगो का पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा तिरंगा पटका पहनाकर और तिरंगा बिल्ला लगाकर स्वागत किया गया l स्वागत के पश्चात कार्यालय के टॉप फ्लोर पर सभी गणमान्य लोगो की मौजूदगी में प्रधान जितेंद्र नाथ माच्छालपुरिया द्वारा ध्वजारोहण किया और ध्वजारोहण के बाद में राष्ट्रीय गान किया गया l सभी ने एक दुसरे को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी l
मंगोलपुरी रैगर पंचायत के पूर्व प्रधान रोहताश बारोलिया ने दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत के प्रधान जितेंद्र नाथ माच्छालपुरिया व संरक्षक कन्हैयालाल सिवाल को तिरंगे की पगड़ी पहना कर स्वागत किया बाकि सभी सदस्यों को तिरंगा पटका पहना कर स्वागत किया।
पंचायत के कार्यालय में समाज के प्रबुद्द लोगो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये l जिसमे कृष्ण कुमार सिवाल, संरक्षक कन्हैयालाल सिवाल, चतर सिंह रछोया ,राम स्वरुप बोकोलिया, केनेडी सिवाल व पृथ्वीराज जलुथारिया आदि ने उपस्थित सभी गणमान्य लोगो को स्वतन्त्रता दिवस के बारें में संबोधित किया l
इस अवसर पर पंचायत के मंत्रिमंडल, कार्यकारिणी सदस्यों व उपस्थित लोगो मे संरक्षक कन्हैयालाल सिवाल, राम स्वरुप बोकोलिया, पूर्व प्रधान रामजीलाल बोकोलिया, कुंदनलाल खटनावलिया, प्रधान जितेंद्र नाथ माच्छालपुरिया, उप प्रधान योगेश्वरी पीपलीवाल, महामंत्री खुशहाल चन्द बड़ोलिया, मंत्री रोहित भुरंडा , कोषाध्यक्ष योगेश दोतानिया, चतर सिंह रछोया, संजय बंदरवाल, नूपुर बड़ोलिया, यादराम कनवाड़िया, उमराव हिंगोनिया, हरि नारायण पीपलीवाल, धर्मपाल बड़ीवाल, राजेश चांदोलिया, चुनाव अधिकारी पृथ्वीराज जलुथारिया, रोशन कांसोटिया, ज्योति बडीवाल, मनीष सिंघाड़िया, टी आर खोलिया, मीरा तोणगरिया, कृषण कुमार सिवाल, रघुवीर सिंह गाड़ेगावलिया, धन सिंह जलुथरिया, रोहताश बारोलिया, पृथ्वीराज बारोलिया, हरीश दोतानिया, अशोक बछावंदिया, जगदीश सक्करवाल, हंसराज परसोया सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य, धार्मिक सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारीगण व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे l
कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित लोगो को मिठाई के साथ जलपान कराया गया l प्रधान जितेंद्र नाथ माच्छालपुरिया द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगो का धन्यवाद किया l



