समाज के प्रेरणापुंज त्यागमूर्ति स्वामी आत्माराम लक्ष्य जी का 120वाँ जन्मोत्सव समारोह ग्राम शिवदासपुरा मे मनाया जायेगा।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । अखिल भारतीय स्वामी आत्माराम लक्ष्य रैगर समाज सेवा संस्थान के तत्वाधान में समाज के प्रेरणापुंज त्यागमूर्ति स्वामी आत्माराम लक्ष्य जी के जन्म स्थली ग्राम शिवदासपुरा तहसील चाकसू जिला जयपुर मे 120वाँ जन्मदिन समारोह आगामी शुक्रवार 21अगस्त 2026 को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।

संस्थान के महामंत्री अनिल जलुथरिया जी ने जयंती कार्यक्रम के बारे में समाजहित एक्सप्रेस न्यूज़ के संपादक रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया को बताया कि रैगर समाज के प्रेरणापुंज त्यागमूर्ति स्वामी आत्माराम लक्ष्य जी की जन्मस्थली पर 120 वीं जयंती का कार्यक्रम शुक्रवार 21अगस्त 2026 को त्यागमूर्ति स्वामी आत्माराम लक्ष्य और रैगर समाज के संत महात्माओं, समाज सुधारको के चित्रों की शोभायात्रा ग्राम शिवदासपुरा में सुबह 10 बजे से गाजे बाजे के साथ मुख्य मार्गो से निकाली जाएगी, इसके बाद दोपहर 12.30 बजे जन्मोत्सव समारोह मनाया जायेगा। जन्मोत्सव समारोह में संस्थान के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न प्रांतो से रैगर समाज के समस्त समाज बंधु परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं।
उन्होंने आगे बताया कि जन्मोत्सव समारोह के लिए रैगर समाज की सभी संस्थाओ को और समाज के गणमान्य महानुभावो को निमंत्रण पत्र व्यक्तिगत और डाक द्वारा भेजे जा रहे है। संस्थान के सभी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता दिन रात समारोह को सफल बनाने की तैयारी में लगे हुए है।



