Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

AIKUM ग्रामसभा पथोली निःशुल्क शिक्षा केंद्र में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । पथोली। अखिल भारतीय खटिक एकता मंच (रजि.) AIKUM-110 के तत्वावधान में AIKUM ग्रामसभा पथोली निःशुल्क शिक्षा केंद्र पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा केंद्र से जुड़े बच्चों के अभिभावकों सहित समाज के वरिष्ठजनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में दिल्ली से माननीय आचार्य डॉ. रवि सोलंकी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने निःशुल्क शिक्षा केंद्र के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए नरेश बुटोलिया जी एवं श्री सुनील बुटोलिया जी के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर AIKUM ग्रामसभा पथोली के अध्यक्ष राधेश्याम जी, उपाध्यक्ष रमेश चाँद सेजवाल जी, सचिव मनोज खटिक जी एवं उपसचिव राकेश खटिक जी को उनके सामाजिक एवं शैक्षिक प्रयासों के लिए बधाई दी गई। ग्राम कमेटी की ओर से भी सभी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में दिल्ली से नरेश बसवाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही रघुबीर सिंह सांवरिया जी, हरी सिंह बुटोलिया जी एवं प्रभाती बुटोलिया जी सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।

अखिल भारतीय खटिक एकता मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सांवरिया जी ने अभिभावकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार शिक्षा है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करने, मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

सांवरिया जी ने उपस्थित लोगों को AIKUM ग्रामसभा कॉन्सेप्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर समाज को संगठित कर शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, सामाजिक सहयोग एवं अन्य आवश्यक क्षेत्रों में सामूहिक रूप से कार्य करने से समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई तथा बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह का मुख्य संदेश रहा कि शिक्षित बच्चे ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। AIKUM ग्रामसभा पथोली द्वारा निःशुल्क शिक्षा केंद्र के माध्यम से किए जा रहे प्रयास इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *