रामपुरा में सुरक्षा के बिना पोल पर चढ़ा कर्मचारी, नीचे गिरा तो थम गई सांस, आर्थिक सहायता हेतु धरना व ज्ञापन दिया

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । रामपुरा निवासी मनीष उम्र 28 वर्ष, पिता बाबूलाल जी जाबडोलिया (विद्युत विभाग आउटसोर्स कर्मचारी) की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से वह करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण उसे पहले रामपुरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के तीन नाबालिग छोटी छोटी लड़कियां है उनके घर में उनके पिता के अलावा कोई नहीं था। असमय और दुःखद मृत्यु से संपूर्ण रैगर समाज स्तब्ध और गहरे शोक में है।
बाबू लाल आर्य से प्राप्त जानकारी के मुताबिक खंभे पर काम कर रहे मनीष विद्युत विभाग आउटसोर्स कर्मचारी के पास न तो सेफ्टी बेल्ट थी, न हेलमेट, न दस्ताने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के नियमों के अनुसार किसी भी लाइनमैन को सुरक्षा उपकरण के बिना खंभे पर नहीं चढ़ाया जा सकता। इसके बावजूद आउटसोर्स कर्मचारियों से जान जोखिम में डालकर काम करवाया जा रहा है।
रामपुरा के स्थानीय संगठनों के लोगो द्वारा बेसहारा परिवार को न्याय व मुआवजे की मांग को लेकर आज, 18 अगस्त 2026 समय सुबह 11:00 बजे स्थान: नाका नं. 2, बादीपुरा, रामपुरा (म.प्र.) पर न्याय व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही और उनकी मासूम बेटियों के भरण-पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए एक करोड़ आर्थिक सहायता सुनिश्चित करवाने की मांग को लेकर भारी संख्या में एकत्रित होकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए ।
बाबू लाल आर्य ने बताया कि कुछ मांगो को अधिकारीयों द्वारा मान लिया है और स्थानीय विधायक और एस डी एम साहब से एक करोड़ की आर्थिक सहायता की मांग पर बातचीत का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया।



