Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

समता सैनिक दल के तत्वावधान में 13 अप्रैल को समता परिषद का कार्यक्रम आयोजित किया गया

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l नई दिल्ली में डा.अंबेडकर भवन परिसर में सामाजिक समरसता के अग्रदूत ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या 13 अप्रैल को समता सैनिक दल के तत्वावधान में बाबा साहब के विचारों के प्रसार और सामाजिक समता के लिए समता परिषद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिस में मुख्य अतिथि डॉ. ए. आर. जोशी , एवं अध्यक्षता डी.एफ. कोचे एवं अतिथि पी.सी.टेभरे,गुरुचरण सिंह,ओ. पी.गौतम,टेक सिंह गौतम, के.पी. चौधरी, राकेश कुमार वर्मा, अमर दीपांकर, गंगा सागर, कमल सिंह बौद्ध, राजकुमार बंजारी, श्रीमती इंदु थूल, बी.डी. सुजात,रहे । समारोह में डॉ ए. आर. जोशी जी को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शॉल प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी के विचारों, जीवन, संघर्ष, समर्पण और त्याग पर प्रकाश डाला तथा उनके सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सैनिको से डॉ. अंबेडकर के आदर्शों और विचारों पर चलने का आह्वान भी किया गया।

समता सैनिक दल के तत्वावधान में 13 अप्रैल को समता परिषद का कार्यक्रम आयोजित किया गया
समता सैनिक दल के तत्वावधान में 13 अप्रैल को समता परिषद का कार्यक्रम आयोजित किया गया

कार्यक्रम में सामाजिक चिंतक एवं बाबा साहब के मिशन तथा समता सैनिक दल में निस्वार्थ भावना रखने वाले पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति को समता सैनिक दल की ओर से 14 बिंदुओं के मांग पत्र का ज्ञापन दिया गया।

कार्यक्रम में रघुवीर सिंह गाड़ेगावलिया, शंकर लाल केमवाल, राजकुमार गौतम, धर्मपाल सिंह, सुनील कुमार, संघप्रिय नाग, पृथ्वी मोटगरे, जयंत सहारे, हर्षल गायकवाड़, भूषण राउत, प्रमोद खांडेकर, श्रीमती राधिका रामटेके, श्रीमती रेखा बागड़े, पपीता भूचूडे, डॉ. अजय अंबादे, विशेष नागदेव, हीवरॉड, बाबाराव चहरे, श्रीमती जसुदा मेश्राम, श्रीमती शांता कामडे, श्रीमती हीरा मोटग़रे, तारा उत्तम तेबुरकर, उज्जवला चेतराम,अंश सहारे, ओमवती सिंह, मोहन लाल देवतवाल,रवि कुमार सहित हजारों लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *