Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

डॉ.अम्बेडकर जयंती समारोह नई दिल्ली में संपन्न

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l संविधान निर्माता,भारत रत्न,बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के 136वें जयंती दिवस पर संसद भवन परिसर में स्थित प्रेरणा स्थल पर समता सैनिक दल के सैनिकों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष सैल्यूट किया गया एवं उन्हें भावपूर्ण नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, प्रेरणा स्थल पर उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,समता सैनिक दल के राष्ट्रीय मुख्य सचेतक डॉ.ए.आर.जोशी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार , राज्य मंत्री रामदास आठवले,कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल,ससंदीय कार्य मंत्री किरण रिजजू ,राष्ट्रीय सचेतक बृजेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा,सहित समता सैनिक दल के पदाधिकारीयो एवं सैनिकों द्वारा भावपूर्ण नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

भारत के विभिन्न प्रदेशो से  दिल्ली, राजस्थान,  महाराष्ट्र, नागपुर, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ आसाम, उत्तरप्रदेश, झारखंड, पंजाब,  हिमाचल प्रदेश के सीनियर पदाधिकारीयो एवं सैनिकों ने भाग लिया और भावपूर्ण नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।  तत्पश्चात डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक 26 अलीपुर रोड दिल्ली में पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब को याद किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *