Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान
झालावाड़़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह एवं विशाल स्वाभिमान वाहन रैली

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (पत्रकार रामलाल रैगर) l झालावाड़़ 11 अप्रेल। डॉ. भीमराव अम्बेडकर आयोजन समिति के तत्वावधान में जिला मुख्यालय झालावाड़ में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की 135वीं जयंती 14 अप्रैल 2026 को बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर समिति द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की लगभग संपूर्ण तैयारियां कर ली गईं है।
समिति संयोजक विष्णुदयाल रेगर ने बाबा साहेब के अनुयायियों से अपील की है कि विशाल वाहन रैली में एवं आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह जानकारी समिति मीडिया प्रभारी रामलाल रेगर ने दी।



