Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

डा०अंबेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह एवं भामाशाह सम्मान समारोह मादीपुर में आयोजित किया गया

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l रैगर समाज पंचायत मादीपुर द्वारा 14 अप्रैल 2026 को श्री विष्णु मंदिर मादीपुर में हर्षोल्लास के साथ भारत माता के सपूत, बोधिसत्व, भारत रत्न बाबा साहेब डा० भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमे श्री विष्णु वाटिका के निर्माण में आर्थिक सहयोग करने वाले समाज के 93 दानदाताओ का सम्मान किया गया । इसके अलावा कार्यक्रम के बीच बीच में बाबा साहब की जयंती के गीतों का संगीत नृत्य का सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था कि  “मैंने तुम्हारे लिए जो कुछ भी किया है,वह बेहद मुसीबतों,अत्यंत दुखों ओर बेशुमार विरोधों का मुकाबला करके किया हैं। यह कारवां आज जिस जगह पर है, इस जगह पर में इसे बड़ी मुसीबतों के साथ लाया हूं। तुम्हारा कर्तव्य है कि यह कारवां सदा आगे ही बढ़ता रहे , बेशक कितनी ही रुकावटें क्यों न आए । यदि मेरे अनुयायी इसे आगे न बढ़ा सके, तो इस कारवां को  यही छोड़ दे , पर किसी भी हालात में इसे पीछे न जाने दे।आप लोगो से मेरा यही संदेश है।”

डा०अंबेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह एवं भामाशाह सम्मान समारोह मादीपुर में आयोजित किया गया
डा०अंबेडकर जी की 135वीं जयंती समारोह एवं भामाशाह सम्मान समारोह मादीपुर में आयोजित किया गया

इस अवसर क्षेत्रीय निगम पार्षद साहिल गंगवाल ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष भावपूर्ण नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बाबा साहब की जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर रैगर समाज पंचायत मादीपुर का धन्यवाद किया और कहा कि समाज के बच्चो को शिक्षित करने पर जोर दिया जाय।  बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। रैगर समाज पंचायत मादीपुर के समस्त मंत्रिमंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा क्षेत्रीय निगम पार्षद साहिल गंगवाल को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में नांगलोई से चतर सिंह रछौया भी शरीक हुए।

विश्व रतन, भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों और भामाशाहो व पंचायत के समस्त मंत्रिमंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों  के द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष क्रमवार भावपूर्ण नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गये । बाबा साहब की जयंती के पावन अवसर पर केक काटा गया और एक दूसरे को उत्साह के साथ खिलाया गया।

रैगर समाज की श्री विष्णु वाटिका के निर्माण  एवं समाज कल्याण/ विकास के कार्यों के लिए दान देने वाले दानदाताओं/भामाशाहों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रमवार तरीके से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । यह सम्मान दानदाताओं के नि:स्वार्थ त्याग और रैगर समाज के प्रति समर्पण को रेखांकित करता है।

श्री विष्णु वाटिका के निर्माण में आर्थिक सहयोग करने वाले समाज के 93 दानदाताओ में श्रीमती हेमलता नंगलिया, श्रीमती गंगा देवी बांसीवाल, भूपेंद्र देवेंद्र उजिनिया, स्वामी आत्माराम लक्ष्य संस्थान दिल्ली, श्रीमती संतोष खोरवाल, सोहन मौर्या, रैगर जागृति मिशन मादीपुर, श्रीमती आन्ची कुरड़िया, श्रीमती कृष्णा कुरड़िया, श्रीमती शिल्पा कुरड़िया, श्रीमती हरदेई जलूथरिया, श्रीमती मुन्नी देवी सबलानिया, ईश्वर दीपाली जगरवाल, परस राम रगसनिया, हेमंत मौर्या, कमल मीनाक्षी बोकोलिया, लक्ष्य देवीक बोकोलिया, रविंद्र अटल, तिलक राज रातावाल, श्रीमती हेमलता रछोया, श्रीमती सुनीता आलोरिया, राम कुमार नंगलिया, हरि नारायण पीपलीवाल, श्री रैगर भारती दिल्ली, श्रीमती भंवरी देवी मोहनपुरिया, ओम प्रकाश खोरवाल, श्रीमती मोनिका कनवाड़ियाँ, सत्य भूषण धूड़ीयां, गोपाल कृष्ण लबानिया, श्रीमती गीता सक्करवाल, श्रीमती लाजवंती सौन्कारिया, पृथ्वी राज सीमा डिगवाल, धर्मेंद्र सेवलिया, श्रीमती जमना देवी जाजोरिया, श्रीमती दुर्गा देवी जग्गरवाल, रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया, गोपाल कृष्ण पिंगोलिया, मामचंद तोंगरिया, श्रीमती कल्पना तोंगरिया, श्रीमती तनुजा भुरंडा, श्रीमती भगवान देई जाजोरिया, द्वारका प्रसाद बारोलिया, श्रीमती द्रोपदी जगगरवाल, श्रीमती जमुना देवी कानखेडिया, मूलचंद फ़लवाडिया, बाबू रामचंद्र सक्करवाल, रामचंद्र कुरड़िया, पवन जाजोरिया, गौतम पिंगोलिया, श्रीमती पुरा देवी अटोलिया, रैगर समाज सरकारी कर्मचारी सहयोग समिति दिल्ली, श्रीमती नत्थो देवी अकरनिया, प्रदीप मोहन चांदोलिया, परमानंद जाजोरिया, जगदीश राम जलूथरिया, ओम प्रकाश कानखेडिया, खुशहाल चंद मौर्या, श्रीमती सुशीला देवी रच्छोया, सेवा राम रच्छोया, विजय अटल, सुभाष चंद बंदरवाल, भास्कर भौरी लाल शास्त्री, श्रीमती जयश्री जलूथरिया, चारवी लाभांश सबलानिया, हरनारायाण  कांसोटियां, दिनेश कुमार चांदोलिया, श्रीमती विद्या देवी दोतानिया, रोशन लाल तगाया, भारत विनीत सक्करवाल, अनिल चांदोलिया, लेखराज चांदोलिया, कपिल सक्करवाल, श्रीमती उषा जलूथरिया, रामजी लाल डिगवाल, मदन मोहनपुरिया, प्रभु दयाल शेरसिया, जवाहर लाल उजिनिया, सुभाष चंद सौन्करिया, विजेंद्र सिंह चांदोलिया, किशन कुमार मोहनपुरिया, लक्ष्मण दास बंदरवाल, निखिल बरोलिया, धर्मेंद्र बछावन्दिया, दीपान्शु सबलानिया, श्रीमती पार्वती जलूथरिया, मोहन लाल डिगवाल, प्रभात मौर्या, बालकिशन सौन्करिया, रामस्वरूप जाजोरिया, अमरनाथ जाजोरिया, श्रीमती डोली बोकोलिया, बलबीर सिंह मौर्य, हरि सिंह बंदरवाल आदि ।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगो के लिए अति  स्वादिष्ट भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम के अंत में रैगर समाज पंचायत के प्रधान जगदीश जलुथरिया व महामंत्री खुशहाल चंद मौर्या ने दानदाताओ का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विकास में भामाशाहो और समाज के हर बंधू की अनुकरणीय भागीदारी के द्वारा ही समाज के सपनों की उड़ान संभव होती है, जो समाज को नई दिशा और दशा प्रदान करती है । भामाशाह केवल श्री विष्णु वाटिका ही नहीं बना रहे, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है ।

श्री विष्णु वाटिका के निर्माण में अनुकरणीय आर्थिक सहयोग करने वाले समाज के सभी 93 दानदाताओ के नाम शिलालेख पर अंकित किये गए है, जो दो शिलालेख श्री विष्णु वाटिका के हॉल में दीवार पर लगे हुए है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *