Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

अखिल भारतीय रैगर महासभा कार्यालय के बाहर जयपुर में 08 अगस्त 2026 से धरना प्रदर्शन का ऐलान

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) ।अखिल भारतीय रैगर महासभा के मौजूदा कार्यकाल और चुनाव न कराने को लेकर समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी मुद्दे को लेकर समाज चिंतक मोतीलाल सिंघानिया ने 8 अगस्त 2026 से जयपुर में धरना प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है।

सिंघानिया ने कहा, अब तानाशाही तुमसे बैर नहीं, लेकिन समाजहित में तुम्हारी खैर नहीं। समय पर चुनाव और निष्पक्ष चुनाव अधिकारी समाज की जागृति और भविष्य का सवाल है।”

सिंघानिया ने आरोप लगाया कि महासभा का 3 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बाद 6 महीने का विस्तार भी खत्म हो गया और अब 3 महीने अतिरिक्त बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो चुनाव की तारीख घोषित हुई है और न ही चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष “नवल साब” पर तानाशाही, पद लोलुपता और कुर्सी से चिपके रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे समाज का राजनीतिक भविष्य प्रभावित हो रहा है।

धरने की प्रमुख मांगें

– 1. समाज के चुनाव के लिए तुरंत चुनाव अधिकारी घोषित किया जाए

– 2. चुनाव अधिकारी परिवारवाद, रिश्तेदारी और भ्रष्टाचार से मुक्त हो

– 3. चुनाव की तारीख की घोषणा जल्द की जाए

कब और कहां

तारीख: 08 अगस्त 2026, शुक्रवार

समय: सुबह 11 बजे

स्थान: अखिल भारतीय रैगर महासभा कार्यालय के सामने, जयपुर

समाजहित की इस लड़ाई में सहयोग के लिए संपर्क: मोतीलाल सिंघानिया – 9982721581

मोतीलाल सिंघानिया ने अपील की है कि समाज के बुद्धिजीवी, युवा, महिलाएं, किसान, मजदूर, कर्मचारी, वकील, विद्यार्थी, बेरोजगार और बुजुर्ग सभी लोग इस मुहिम में शामिल हों। उन्होंने कहा कि जो भी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष या कार्यकारिणी का चुनाव लड़ना चाहते हैं, उन्हें पहले चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के लिए आवाज उठानी चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *