Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थानहरियाणा

संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर में होगा व्यक्तित्व निर्माण, बनेंगे उच्च अधिकारी

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर के निर्माण कार्यों को लेकर प्रधान प्यारे लाल कटारिया जी की अध्यक्षता में मंगलवार 04 अगस्त 2026 को रोहतक हरियाणा में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों, भामाशाहों और समाज के गणमान्य बन्धुजन उपस्थित हुए और शिक्षा सदन के निर्माण कार्यों पर चर्चा और ट्रस्ट से सम्बंधित प्रस्ताव पारित के साथ सफलतापूर्वक बैठक संपन्न हुई ।

संत श्री दुर्बलनाथ शिक्षा सदन रोहतक में निर्माणाधीन भवन में बन रहे हॉल में ग्रेनाइट का कार्य खटीक समाज के भामाशाह सुशील दायमा जी व उनके छोटे भाई सुरिन्दर दायमा जी के सहयोग से पूरा किया जा चूका है।

भवन में खटीक समाज भामाशाह राजकुमार (नीटा सोलंकी जी) के सहयोग से जल्द ही राष्ट्रीय संत श्री दुर्बलनाथ महाराज जी की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

बैठक में संस्था के प्रधान प्यारे लाल कटारिया जी ने बताया कि ट्रस्ट के नियमानुसार भारत का कोई भी खटीक समाज का वयस्क महिला पुरुष 21000/-रुपये में सदस्यता ग्रहण कर सकता है। संस्था में दान स्वरुप 101000/-रूपये (एक लाख एक हज़ार रूपये) देने वाले को संस्था का ट्रस्टी बनाया जायेगा, इसके लिए उस व्यक्ति की संस्था में सदस्यता जरुरी है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा वह आधार है जिस पर सशक्त व्यक्ति, सुदृढ़ समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। ज्ञान से सोच को दिशा मिलती है, संस्कारों से चरित्र गढ़ता है और शिक्षा से ही युवा शक्ति अपने सपनों को साकार करने की क्षमता प्राप्त करती है।

कटारिया जी कहा कि रोहतक हरियाणा का एक प्रमुख शिक्षा का हब बन चुका है, यहाँ हर साल हजारों छात्र उच्च शिक्षा और करियर की तैयारी के लिए आते हैं। छात्रों के बढ़ते दबाव को देखते हुए संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि समाज के छात्रों के लिए यहाँ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर का निर्माण किया जाय। इस कार्य में समाज के भामाशाहो और दानदाताओ ने भूमि खरीदने से लेकर भवन निर्माण हेतु बहुमूल्य आर्थिक सहयोग का प्रेरणादायी योगदान कर समाजहित एवं शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया, योगदान करने वाले सभी समाजबंधुओं का हृदय से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन ।

उन्होंने कहा कि शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर का मूल उद्देश्य छात्रों को IAS, IPS, HCS, RAS की परीक्षाओं कि तैयारी कराना व कोंचिग की ऐसी व्यवस्था देना जिस से प्रति वर्ष यहां रहने वाले छात्रों में से उच्च श्रेणी के अधिकारी बन कर समाज का नाम रोशन कर सके। जिससे समाज का उत्थान हो। भवन निर्माण के लिए सामाजिक स्तर पर सरकारी कर्मचारियों और व्यवसाइयों से उदारता से आर्थिक सहयोग करने की अपील की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मामराज बड़गुजर जी ने समाजहित एक्सप्रेस के संपादक रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया से बातचीत में बताया कि खटीक समाज के नेतृत्व में बनाए जा रहे संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोंचिग सेन्टर का निर्माण हमारे लिए गौरव का विषय हैं। विशाल भवन का निर्माण करना कोई सहज कार्य नहीं है, क्योंकि इस भवन की लागत करोड़ों में हैं। भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग के संदर्भ में उन्होंने कहा कि समाज के भामाशाहो द्वारा हरसंभव मदद की जाएगी। समाज के सभी लोग मिलकर इस कार्य को पूर्ण करना हैं। मैं यहां कई बार आकर निर्माण की सारी व्यवस्था देख चुका हूं और आगे भी निरंतर यहां आते रहूंगा। बड़े गर्व की बात हैं कि हमारे समाज के महान संत के नाम से संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोंचिग सेन्टर निर्मित्त हो रहा हैं।

महासचिव भाई सुरेन्द्र बहल ने बताया कि भूतल पर संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। खटीक समाज द्वारा कराए जा रहे इस भवन के अप्रैल 2027 के अंत तक पूर्ण रूप से तैयार होने की उम्मीद है। भविष्य में खटीक समाज के मेधावी छात्रों को सुरक्षित, अनुशासित और अध्ययन के अनुकूल वातावरण सहित सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में खटीक समाज का एक महत्वपूर्ण कदम है। समाज में ऐसे प्रेरणादायी कार्य न केवल वर्तमान पीढ़ी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। संस्था के प्रधान ट्रस्टी प्यारे लाल कटारिया जी का यह योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणास्रोत रहेगा।

रोहतक के आसपास के स्थानीय खटीक समाज के अभिभावकों और छात्रों में इस संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर के निर्माण को लेकर काफी उत्साह है। कई छात्रों ने बताया कि जिले में उच्च शिक्षा और तकनीकी पढ़ाई के लिए अच्छे आवास की कमी के कारण उन्हें काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। इस नए शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर के निर्माण से उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वे बिना किसी चिंता के अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन कोंचिग सेन्टर रोहतक हरियाणा के अध्यक्ष प्यारे लाल कटारिया जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मामराज बड़गुजर जी, उपाध्यक्ष राम प्रताप बसवाला जी, महासचिव भाई सुरेन्द्र बहल, कोषाध्यक्ष राजकुमार (नीटा सोलंकी जी) कार्यकारिणी सदस्य शिव चरण बड़गुजर, किरमानी राजौरा, हर किशोर पंवार, मुल चन्द पंवार, रमेश बड़गुजर, बाबु लाल बागोरिया, राजबीर तंवर, सुनील कटारिया, राम अवतार नावरिया, राकेश चेतीवाल, हरिश चन्द राजौरा, प्रहलाद शरण बड़सीवाल, प्रेम सोलंकी, कृष्ण नागर समेत अनेक समाज बन्धुजन उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *