Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

अखिल भारतीय रामजन मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट का एक जत्था रामदेवरा में डबरिया धर्मशाला (भैसावा) पहुंचा

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । अखिल भारतीय रामजन मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के उत्तराधिकारी स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, स्वामी रघुवर दास जी महाराज पीठाचार्य, स्वामी सत्य दास जी महाराज राष्ट्रीय संयोजक, स्वामी गोपाल दास जी महाराज निमेड़ा, स्वामी गंगाराम जी महाराज महेश नगर जयपुर, स्वामी सुजा दास जी महाराज नाड़ीया की सानिध्य में भक्तों का एक जत्था रविवार दिनांक 03 अगस्त 2026 अगस्त को  शाम 8:00 बजे डबरिया धर्मशाला (भैसावा) रामदेवरा पहुंचा ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भक्तों ने रात्रि को भोजन प्रसादी  धर्मशाला परिसर में प्राप्त कर, इसके बाद संपूर्ण रात्रि बाबा रामदेव का जागरण किया गया । धर्मशाला में सभी सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई गई, तथा धर्मशाला में  भक्तों की सेवा के लिए विशेष कार्यकर्ताओं को लगाया गया ।

दिन में  4 अगस्त को सभी ने धर्मशाला में नाश्ता व स्नान करने के बाद बाबा रामदेव जी के मंदिर में प्रसादी का भोग लगाने पहुंचे, दिनांक 4 अगस्त को धर्मशाला परिसर में दाल बाटी चूरमा की रसोई तैयार की गई, जिसमें धर्मशाला के कार्यकर्ताओं ने हमारा पूर्ण सहयोग किया,तथा सभी सुविधाएं हमें यहीं पर कार्यकर्ताओं द्वारा उपलब्ध करा दी गई, और डबरिया साहब ने बार-बार व्यवस्थाओं के बारे में संतों से जानकारी ली और पूछा कि कोई भी कमी हो तो बताओ, उन्होंने बार-बार फोन पर संपर्क में रहे, धर्मशाला में निशुल्क ठहराया गया और यहां की सारी व्यवस्थाएं सराहनीय है ऐसी सुविधा अन्य धर्मशाला में उपलब्ध नहीं हो सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *