राम अवतार नावरियां जी का सदस्यता ग्रहण करने पर समस्त कार्यकारिणी द्वारा तहदिल से आभार एवं धन्यवाद

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । शुक्रवार 31 जुलाई 2026 को संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन कोंचिग सेन्टर रोहतक हरियाणा के अध्यक्ष प्यारे लाल कटारिया जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मामराज बड़गुजर जी, उपाध्यक्ष राम प्रताप बसवाला जी, महासचिव भाई सुरेन्द्र बहल, कोषाध्यक्ष राजकुमार सोलंकी जी कार्यकारिणी सदस्य राकेश चेतीवाल जी ने पीवीसी मार्किट टीकरी कलां दिल्ली का दौरा किया।
इस अवसर पर मंगोलपुरी कतरन मार्केट Q9/24 निवासी राम अवतार नावरियां जी बेटे रजत कुमार नावरिया पौत्र स्व सेठ मन्ना राम खटीक गाँव थली तहसील आँधी जिला जयपुर राजस्थान हाल निवास Q9/24 कतरन मार्केट मंगोल पुरी दिल्ली ने 21000 रुपये सदस्यता राशि देकर आजीवन सदस्यता ग्रहण की । इस मौके पर राम अवतार नावरियां जी ने कहा कि संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन रोहतक के प्रधान प्यारे लाल कटारिया जी की टीम समाज के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। खटीक समाज को इस नेक कार्य में बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। जिससे खटीक समाज के होनहार छात्र छात्राओं को IAS, IPS, HCS, RAS व उच्च शिक्षा की अच्छी कोंचिग प्राप्त कर समाज का नाम रोशन कर सके। जिससे समाज का उत्थान हो सके।
इस मौके पर प्रधान प्यारे लाल कटारिया जी ने कहा कि कोंचिग सेन्टर रोहतक में दो मंजिल का लेंटर डाल दिया गया है। समाज के सहयोग से जल्दी ही इसका निर्माण कार्य पूरा किया जाएगां। प्यारे लाल कटारिया जी ने कहा कि हमारी कार्यकारिणी खटीक समाज व हरियाणा सरकार के सहयोग से 2027- 2028 के सत्र से कोंचिग का कार्य शुरु करने का प्रयास किया जा रहा है।
समस्त कार्यकारिणी ने राम अवतार नावरियां जी का सदस्यता ग्रहण करने पर तहदिल से आभार एवं धन्यवाद करते है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजकुमार (नीटा सोलंकी ) जी ने अपनी पौत्री के जन्मदिन की पार्टी का समस्त कार्यकारिणी को निमंत्रण पत्रिका देकर जन्मदिन पार्टी में आने का निमंत्रण दिया।



