Samajhitexpressउत्तर प्रदेशजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीबिहारराजस्थानहरियाणा

हरी भरी बागवानी परिवार द्वारा धरती को बचाने का संकल्प: हर नागरिक से वृक्षारोपण की अपील

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । हरी भरी बागवानी परिवार की प्रयार्वरण संरक्षण की अनुकरणीय मुहिम “जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य मांगलिक अवसर” पर पौधारोपण के अंतर्गत रविवार 12 जुलाई 2026 को सुबह 7 बजे नरेश चितकारा जी की शादी की सालगिरह और उनके सुपुत्र मोहित चितकारा के जन्मदिन, दीपक बड़गुजर, रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया रैगर, मनोज हरसाना के जन्मदिन पर  हरी भरी बागवानी परिवार के साथियों के साथ मिलकर निहाल विहार के दिल्ली विकास प्राधिकरण के विशाल पार्क में पौधारोपण किया और प्राण लिया की इन पौधों की देखभाल भी करेंगे।

संपदा विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी देश की वन संपदा उसकी असली पूंजी होती है और अर्थव्यवस्था में इसका बड़ा योगदान रहता है। भारत की प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली कभी विश्वभर में प्रसिद्ध रही है। पेड़ तापमान को नियंत्रित करते हैं और बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन देकर वातावरण को शुद्ध रखते हैं। इमारती लकड़ी से लेकर जीवनरक्षक औषधियां तक हमें पेड़ों से ही मिलती हैं।भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही वृक्षों की पूजा की परंपरा रही है। इसका मूल कारण पेड़ों का हमारे जीवन में महत्व ही है।

दिन-प्रतिदिन पेड़ काटे जा रहे हैं, लेकिन उतनी संख्या में लगाए नहीं जा रहे। इसी कारण हरित क्षेत्र लगातार कम हो रहा है। वन,जीव-जंतुओं का आश्रय, वन्यजीवों और पशु-पक्षियों का घर हैं। जंगलों के सिकुड़ने से कई प्रजातियां पहले ही लुप्त हो चुकी हैं।

तेजी से घटते जंगलों और बढ़ते तापमान के इस संकट से निपटने के लिए हरी भरी बागवानी परिवार द्वारा क्षेत्रीय लोगो की भागीदारी से पार्को और सड़क किनारे वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अगर धरती को फिर से हरी-भरी बनाना है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन संभव रखना है, तो वृक्षारोपण को प्राथमिकता देनी होगी। सरकार के प्रयासों के साथ जन सहयोग ही देश को फिर से प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध बना सकता है।

निहाल विहार दिल्ली विकास प्राधिकरण पार्क में हरी भरी बागवानी परिवार के सदस्यों मे अशोक तंवर, विनोद पोसवाल, कमल  कनौजिया, सत्येंद्र शर्मा, अनिल झा, राकेश, संदीप जैन, लालचंद चौहान, अब्दुल मन्नान, अमित गुप्ता, और बहुत से सम्मानित साथियों ने पौधारोपण किया और प्राण लिया की इन पौधों की देखभाल भी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *