जयपुर में समता सैनिक दल की अहम बैठक, संगठन विस्तार और 6 प्रस्तावों पर लगी मुहर
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । जयपुर। समता सैनिक दल राजस्थान की आवश्यक बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय, 15/856 लाल कोठी नगर निगम के सामने, जयपुर में संपन्न हुई। बैठक प्रदेश संरक्षक श्री एम.एल. राठी एवं सीनियर पदाधिकारी श्री राकेश कुमार वर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।
बैठक में दल को राजस्थान में सशक्त बनाने, जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के विधिवत गठन और आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से 6 प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए:
पारित प्रस्ताव:
- संगठन विस्तार: राजस्थान के सभी 50 जिलों में जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
- गणवेश व्यवस्था: जिला स्तर पर 11 सदस्य गणवेश में तैयार किए जाएंगे। प्रत्येक सदस्य एक नया सदस्य जोड़कर स्व-व्यय से गणवेश तैयार करवाएगा।
- मनोनयन प्रक्रिया: अगले दो माह में क्षेत्रीय बैठकों के जरिए सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों का सर्वसम्मति से मनोनयन होगा।
- टास्क कमेटी गठित: कमजोर वर्ग व महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर तत्काल कार्रवाई हेतु 5 सदस्यीय टास्क कमेटी बनाई गई। अध्यक्ष श्री एम.एल. राठी, जयपुर होंगे। सदस्य: डॉ. पी.डी. बैरवा करौली, ओमप्रकाश मेघवाल सिरोही, राधेश्याम वर्मा सवाईमाधोपुर, बृजमोहन खटीक बूंदी।
- कार्यालय संचालन: प्रदेश कार्यालय का संचालन सीनियर पदाधिकारी राकेश कुमार वर्मा के संयोजन में अशोक कुमार वर्मा जयपुर और सुनील कुमार सामरिया दौसा करेंगे।
- मीडिया प्रभारी: दल के सभी कार्यक्रम, मिटिंग, प्रदर्शन, ज्ञापन व प्रेस विज्ञप्ति का कार्य सुश्री दक्षिता बंसल, जयपुर संभालेंगी।
बैठक में प्राचार्य राजूलाल रैगर केकड़ी, सुलोचना वर्मा अजमेर, ज्योति सारण जयपुर, शशि बंसल जयपुर, गीता चौहान पाली, दल्लाभाई राव जालोर, रमेश गहलोत जालोर सहित बूंदी, झालावाड़, भीनमाल, दौसा, खैरथल आदि जिलों से सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन सुश्री ऋतु वर्मा ने किया। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।



