Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

नीट परीक्षा में धांधली की निष्पक्ष जांच, एआईआईएमएस की निगरानी में परीक्षा संचालन सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

भीलवाड़ा, 1 अगस्त।भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत शुक्रवार को भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा एवं भारत मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर, भीलवाड़ा को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय विद्यार्थी छात्रावास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल सिंघानिया ने किया। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि नीट एवं यूजी परीक्षाओं में सामने आई गंभीर अनियमितताओं और कथित धांधली ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें

ज्ञापन में मांग की गई कि चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट का संचालन पारदर्शी एवं जवाबदेह तरीके से एआईआईएमएस की निगरानी में कराया जाए। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कर नीट, एसएससी (सीजीएल) सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।

इसके अलावा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, छात्र उत्पीड़न के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने, शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने, नई शिक्षा नीति में आवश्यक संशोधन, समान शिक्षा व्यवस्था एवं समान फीस नीति लागू करने, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कम की गई सीटों को बहाल करने, सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती शुरू करने, वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा चुनाव प्रणाली में पारदर्शिता के लिए ईवीएम व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग भी शामिल रही।

मोतीलाल सिंघानिया ने बताया कि यह आंदोलन राष्ट्रव्यापी अभियान का प्रथम चरण है। आगामी दूसरे एवं तीसरे चरण में राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आंदोलन आयोजित किए जाएंगे।

ये रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान मोतीलाल सिंघानिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय विद्यार्थी छात्रावास संघ, नई दिल्ली), राधेश्याम एरवाल (राष्ट्रीय महासचिव, सोशल मीडिया, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा), रामेश्वर दसलानिया, सुरेश प्रजापत, रमेश कीर, ओम प्रकाश रेगर (आसोप), चन्द्र प्रकाश लौहार, हीरालाल बेरवा, मेघराज (पेंटर), एडवोकेट भैरूलाल बैरवा, सीताराम रेगर, श्यामलाल धोबी, लाला राम रेगर, मुकेश रेगर, ओम प्रकाश रेगर, माधुलाल खटीक, नंदलाल धोबी, रोहित मेहरा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *