Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थानहरियाणा

रोहतक में संत दुर्बलनाथ शिक्षा सदन के निर्माण को भामाशाह दायमा बंधुओं का बड़ा सहयोग

हॉल में ग्रेनाइट कार्य करवाने की घोषणा, IAS-IPS की फ्री कोचिंग जल्द शुरू करने का लक्ष्य

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया)  रोहतक, हरियाणा: खटीक समाज के लिए गर्व का दिन रहा जब प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी भामाशाह सुशील दायमा और उनके भाई सुरिन्द्र दायमा ने रोहतक स्थित निर्माणाधीन संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर का दौरा किया।

संत दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर के प्रधान प्यारे लाल कटारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मामराज बड़गुजर, उपाध्यक्ष राम प्रताप बसवाला, उपाध्यक्ष राजकुमार नीटा सोलंकी, महासचिव सुरेन्द्र बहल समेत कार्यकारिणी सदस्यों ने दायमा बंधुओं का स्वागत किया और निर्माण कार्य का निरीक्षण करवाया।

दायमा बंधुओं की दरियादिली, 5.11 लाख के बाद फिर दिया सहयोग 

प्रधान कटारिया ने बताया कि दायमा बंधु पहले भी संस्था को 5 लाख 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दे चुके हैं। इस बार टीम ने संस्थान के हॉल में फर्श व दीवारों पर ग्रेनाइट का कार्य करवाने का आग्रह किया ताकि भवन जल्द तैयार हो सके। भामाशाह सुशील दायमा और सुरिन्द्र दायमा ने तुरंत मांग स्वीकार करते हुए ग्रेनाइट कार्य करवाने की घोषणा की। इस पर सभी पदाधिकारियों ने तालियों से उनका आभार जताया।

लक्ष्य: होनहार बच्चों को फ्री IAS-IPS कोचिंग 

दायमा बंधुओं ने कहा कि संस्था का काम सराहनीय है। इस कोचिंग सेंटर से समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को IAS, IPS, HCS, RAS की निशुल्क कोचिंग मिलेगी, जिससे समाज में उच्चाधिकारी तैयार होंगे और समाज का स्तर ऊंचा उठेगा। उन्होंने समस्त खटीक समाज से भी इस नेक कार्य में अधिक से अधिक सहयोग की अपील की।

वर्तमान में दो मंजिला भवन का कार्य ग्राउंड व फर्स्ट फ्लोर तक समाज व सरकार के सहयोग से पहुंचा है। संस्था का उद्देश्य जल्द से जल्द कोचिंग शुरू करना है।

इस अवसर पर रोहतक सकल पंच के प्रधान राजेन्द्र खन्ना, हेमराज खन्ना, किरमानी राजौरा, रमेश बड़गुजर सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *