Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

वेदप्रकाश भाम्बू की आंखों से दो लोग दुनिया देख सकेंगे

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । सरदारशहर। मानवता और परोपकार की मिसाल पेश करते हुए सुजानगढ़ के प्रगति नगर निवासी वेदप्रकाश भाम्बू के निधन के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान करने का सराहनीय निर्णय लिया।भाम्बू का बुधवार को 57वर्ष की आयु में निधन के पश्चात परिवार ने इस दुःख की घड़ी में भी समाज के लिए प्रेरणादायक कदम उठाया।भाम्बू की आंखों से दो नेत्रहीन दुनिया देख सकेंगे।

वेदप्रकाश भाम्बू की पत्नी लीलावती, पिता छोटूराम,माता फुसीदेवी,भाई नरेशकुमार भाम्बू, विद्याधर, राजेश, व पुत्रियां वन्दना, खुशबू ने नेत्रदान कराया । नेत्र संग्रह केन्द्र प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं सहयोगी दिनेश शर्मा ने रात्रि में सुजानमल बगड़िया राजकीय उप जिला अस्पताल सुजानगढ़ जाकर नेत्र संग्रह किया।

इस पुनीत कार्य के लिए लायन्स क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट रजनीकान्त सोनी,एम जे एफ लायन कमल तापड़िया ने प्रेरक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ०महेश महला, रणजीत भाम्बू, टीकूराम पूनिया, नर्सिंगकर्मी सुभाष चोपड़ा, प्रकाश चोपड़ा एवं परिवारजन उपस्थित थे। लायंस क्लब सुजानगढ़ ने परिजनों को इस महान एवं प्रेरणादायक कार्य के लिए साधुवाद दिया एवं पुण्यात्मा के मोक्ष के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की।

उक्त जानकारी देते हुए नेत्र संग्रह केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी ने बताया कि इस केन्द्र का यह 54वां नेत्रदान है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में धीरे धीरे नेत्रदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है,जो एक साकारात्मक संकेत है। इस प्रेरणादायक पहल ने यह सिद्ध कर दिया कि मृत्यु के बाद भी इंसान अपने अंगों के माध्यम से दूसरों के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।

भाम्बू के नेत्रदान किये जाने पर उनके परिजनों का गांविमं सरदारशहर के अध्यक्ष हिमांशु दूगड़, प्राणनाथ होस्पीटल सरदारशहर के चेयरमैन शान्ति लाल चोरड़िया व तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर ने आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *