Saturday 19 April 2025 5:54 PM
सामाजिक सशक्तिकरण एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर सेमिनार, गरीबी अभिशाप नहीं, बेहतर नियोजन जरुरी – सूर्यकांत शर्माकांस्टेबल कन्हैया लाल रेगर को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मिला गौरवपूर्ण सम्मानझालावाड़ महिला कांस्टेबल श्रीमति लक्ष्मी वर्मा को मिला गौरवपूर्ण सम्मान, राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजनकालीसिंध तापीय विद्युत परियोजना के प्रशासनिक भवन के सभागार कक्ष में  बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 135 वें जयंती कार्यक्रम सम्पन्नडॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जन्म जयन्ती समारोह सम्पन्न, विभिन्न चौराहों पर सर्व समाज द्वारा किया गया भव्य स्वागत
Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका व समाज सुधारिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई।

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l डॉ. निर्वाण शिक्षा प्रतिष्ठान एवं अखिल भारतीय खटीक समाज (पंजी०) के तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 3 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे सुरजीत भवन, नजदीक माता सुंदरी कॉलेज, आईटीओ नई दिल्ली पर नारी शिक्षा की अग्रदूत व भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी अनुयायियों ने सर्व प्रथम माता सावित्री बाई फुले  के साथ साथ महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया, इसके बाद संगोष्ठी में प्रबुद्ध गणमान्य महानुभावो ने राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण विषय पर अपना अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजेश महिंद्रा ने किया।

आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र सिंह ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुशील बुंदेला जयपुर का माया हंस राज सेवानिवृत्त व केतन चक द्वारा फूलो की माला पहनाकर अभिनंदन व स्वागत किया गया l कार्यक्रम के संयोजक अशोक निर्वाण जी द्वारा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुशील बुंदेला जयपुर को राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया l

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माया हंसराज, मानसी सांखला (जयपुर), डॉ. सुशीला बुंदेला(जयपुर), केतन चक, नमिता सोलंकी जी, कैप्टन विनोद, प्रो रवि महिंद्रा आदि कई प्रबुद्ध वक्ताओं ने राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महिला सशक्तिकरण विषय पर अपनेअपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिजेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों और उपस्थित सभी अनुयायियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close