Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान
युवा शक्ति सेवा संस्थान के द्वारा क्रिसमस डे पर समाजहित में बच्चों को उपहार देकर सेवा कार्य किया ।
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुवीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । युवा शक्ति सेवा संस्थान के द्वारा क्रिसमस डे के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र एवं फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों को खेलने, पढ़ाई करने की सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। समाजहित के इस सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर खुशियाँ लाना है ।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक युवराज मुण्डोतिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामफूल राणा, जिला महासचिव दिव्या कराडिया, वार्ड 110 के उपाध्यक्ष दिनेश परेवा, जगतपुरा से कल्पेश वर्मा सहित संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को उपहार में उपयोगी एवं खाद्य सामग्री वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।



