भीम बटालियन ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दलित युवक तरुण खटीक की हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुवीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । दिल्ली के उत्तम नगर जे.जे. कॉलोनी क्षेत्र में होली के पर्व पर 26 वर्षीय युवक तरुण बुटोलिया (खटीक) की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना को लेकर सर्व समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में भीम बटालियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह रछौया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भीम बटालियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चतर सिंह रछौया ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि मानवता को शर्मसार करने वाली इस जघन्य हत्या के सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरतम दंड फांसी की सजा दी जाए। पीडि़त परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
चतर सिंह रछौया ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से कहा कि होली जैसे पावन पर्व पर दलित युवक की इस तरह निर्मम हत्या की घटना ने मानवता को शर्मसार कर पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है, जिसके कारण समाज में रोष व्याप्त है। भीम बटालियन सरकार से मांग करती है कि इस जघन्य हत्या के सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरतम दंड फांसी की सजा दी जाए। पीडि़त परिवार को कम से कम 1 करोड़ रुपये का आर्थिक मुआवजा दिया जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।



