जयपुर में भारतीय संविधान को अंगीकार कर विवाह संपन्न हुआ
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस । जयपुर। भारतीय संविधान को अंगीकार कर, समता सैनिक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा की बहिन श्रीमती सुशीला बंसल की छोटी पुत्री कीर्ति बंसल पुत्री रमेश बंसल सुपोत्री परिनिमार्ण प्राप्त श्रद्धेय सुआलाल बासीवाल का विवाह डॉ. अम्बेडकर छात्रावास दूरदर्शन केंद्र के सामने झालाना डूंगरी जयपुर, राजस्थान में आयोजित हुआ, शादी समारोह में तथागत भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के अनुयायियों ने अपने विचार व्यक्त किए एवं बौद्ध संस्कार से विवाह संपन्न हुआ कीर्ति बंसल का विवाह बघेरा, टोंक निवासी श्रीमती कांता देवी, राजूलाल झारोटीया के छोटे पुत्र विकास के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समता सैनिक दल के राष्ट्रीय मुख्य सचेतक डॉ. ए.आर.जोशी एवं राष्ट्रीय सचेतक गुरुचरण सिंह की प्रेरणा से संविधान को अंगीकार कर सम्पन्न करवाया गया, इस अवसर पर दल के राष्ट्रीय सचेतक मास्टर बृजेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, राष्ट्रीय सचिव बच्चू सिंह, राष्ट्रीय सचिव मास्टर अतर सिंह अंबेश, श्रीमती ओमवती सिंह, श्रीमती चंद्रवती बौद्ध ने संविधान की प्रति वर वधु को भेट की,समाज के प्रबुद्ध गणमान्य व्यक्तियों ने वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर वधु की दादी सुशीला देवी, पिता रमेश बंसल, माता सुशीला बंसल, बड़ी बहिन पूजा बंसल, बड़े दामाद जितेंद्र कुमार, भाई सिद्धार्थ बंसल, भांजा जीतेश वर्मा, चाचा सुरेश बंसल, नरेश बंसल, बनवारी लाल बासीवाल, कस्तूरी,सहित आमंत्रित अतिथि आई.ए.एस. दिनेश जांगिड़, राजस्थान सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर, आमोद सक्सेना, मोहनलाल कौशिक, हरीश कुमार बदलनी, वेद प्रकाश यादव, रतनलाल, लल्लूलाल डीगवाल, कविता, दिनेश कुमार, कांता, बनवारीलाल, अनीता, शिवचरण, ललिता, मुकेश कुमार, मधु, पिंकी, ममता करुणा डीगवाल, खुशबू, यशस्वी, भूमिका, रितिका, दक्षिता, लल्लू प्रसाद, विजय कुमार, सुरेश चंद, वर पक्ष से आशीष, किरण, वंदना हंसराज जी, झारोटीया परिवार सहित राहुल, अजय, मोहित, जग्गू, भारती, हजारों लोग शादी में शामिल हुए।



