Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

प्रशिक्षण एवं कैपेसिटी बिल्डिंग कोर्स समापन पर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड बांटे गए

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा प्रायोजित सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से दिल्ली के सभी 13 जिलों से 180-180 वालंटियर्स के दो ग्रुप को 26 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक प्रशिक्षण एवं कैपेसिटी बिल्डिंग कोर्स सम्पन्न कराये गए । कोर्स समापन के अवसर पर मंगलवार 17 मार्च 2026 को राजा गार्डन स्थित CTI ग्राउंड  पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समापन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि माननीय नीरज सेमवाल जी, IAS, डायरेक्टर सिविल डिफेन्स/सेक्रेटरी (राजस्व)-कम-डिवीज़नल कमिशनर रहे,  इस अवसर पर माननीय डीएम साहब, माननीय एडीएम साहब, एसडीएम साहब, राहुल सूदन जी, (सीनियर स्टाफ ऑफिसर), प्रमोद कुमार गुप्ता जी (जूनियर स्टाफ ऑफिसर), सभी सिनियर प्रशिक्षक व जूनियर प्रशिक्षक और सभी सिनियर वार्डन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि माननीय नीरज सेमवाल जी के समक्ष प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के दोनों ग्रुप ने आपदा प्रबंधन, वार्डन सेवा, खोज एवं बचाव (Search & Rescue), अग्निशमन (Fire fighting), संचार और जन कल्याण, प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) आदि तरीकों का आपदा में बचाव कार्यों का डेमोंसट्रेशन प्रस्तुत किया गया।

माननीय नीरज सेमवाल जी ने वालंटियर्स और प्रशिक्षकों को शुभकामनायें दी और संबोधित करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण प्राप्त कर व्यक्ति आपदा के समय स्वयं, अपने परिवार तथा समाज की सुरक्षा के साथ राष्ट् की सेवा भी कर सकता है। प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों का नियमित अभ्यास करें और घर पर परिवार के सदस्यों को सिखाएं और जागरूक करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा के समय प्रशिक्षित वालेंटियर्स के माध्यम से त्वरित और प्रभावी सहायता सुनिश्चित करना है, जिससे जन-धन की हानि को कम किया जा सके।

कार्यक्रम के उपरांत एम पी हाल में जूनियर स्टाफ ऑफिसर प्रमोद कुमार गुप्ता जी द्वारा प्रशिक्षकों के सहयोग से सभी 13 जिलों के वालंटियर्स को प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र और आईडी कार्ड बांटे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *