Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान
नगर परिषद झालावाड़ द्वारा डिस्पोजल, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (पत्रकार रामलाल रैगर) l स्वायत शासन विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार दिनांक 28-04-2026 नगर परिषद झालावाड़ द्वारा निरंतर पॉलीथिन बैन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध के उद्देश्य से शहर की विभिन्न ज्यूस सेंटरों के स्थान जैसे खेल संकुल के बाहर, खंडिया चौराहा एवं मोटर गेराज के आस पास प्लास्टिक डिस्पोजल जब्ती की कार्यवाही की गई ।
प्लास्टिक डिस्पोजल, सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन की जब्ती कर दुकानदारों को प्लास्टिक डिस्पोजल एवं पॉलीथिन का उपयोग न करने हेतु समझाइश कि गईं एवं आमजन को को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया एवं प्लास्टिक डिस्पोजल एवं पॉलीथिन का उपयोग न करके उसकी जगह पर पेपर कप व कपड़े के थेले का इस्तेमाल करें ताकि इससे पर्यावरण को नुक्सान न पहुंचे।



