दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत (पंजी०) के त्रिवार्षिक चुनाव में ‘कलम किताब’ पैनल ने जीत दर्ज की

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l सामाजिक कार्यों से दिल्ली प्रदेश में अपनी अलग पहचान कायम करनी वाली रैगर समाज की अग्रणी संस्था दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत (पंजी०) के त्रिवार्षिक चुनाव में रविवार को मतदान हुआ, मतदान के अगले दिन सोमवार को हुई मतगणना में ‘कलम किताब’ पैनल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस चुनाव में जितेंद्र नाथ माच्छालपुरिया को प्रधान और खुशहाल चंद बड़ोलिया को महामंत्री चुना गया है।
गौरतलब है कि दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत के चुनाव के लिए रविवार 26 अप्रैल 2026 को चार मतदान केन्द्रो पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें 3777 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जो टोटल मतदाताओं का कुल मतदान प्रतिशत 52% दर्ज किया गया।
सोमवार 27 अप्रैल 2026 को मतगणना के उपरांत चुनाव अधिकारी द्वारा विजयी घोषित किये गए परिणाम इस प्रकार है :-
जितेंद्र नाथ माच्छालपुरिया (प्रधान ),
सुश्री योगेश्वरी पीपलीवाल (उप प्रधान),
खुशहाल चंद बड़ोलिया (महामंत्री ),
रोहित भुरंडा (मंत्री ),
योगेश दोतानिया (कोषाध्यक्ष)



