राजस्थान के दौसा जिला में वट वृक्ष पीपली का विवाह, पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l दौसा जिला मुख्यालय पर शुक्रवार 1, मई 2026, को सायंकाल 4, बजे बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर रैगर मोहल्ला दौसा में दिनेश नरानिया एवं श्रीमती कौशल्या देवी की अगुवाई में वट वृक्ष पीपली का विवाह पारंपरिक विधि से श्री ठाकुर शालिग्राम जी के साथ सम्पन्न हुआ. इस मौके पर जमकर जयकारे लगे और वातावरण पूरा भक्तिमय हो गया, इस अनूठा विवाह समारोह के माध्यम से लोगों को पेड़ों को बचाने का संदेश दिया गया।
इस अनूठा विवाह समारोह से पूर्व पलसा वाले बालाजी से महिलाओं की कलश यात्रा प्रारंभ हो कर कार्यक्रम स्थल भेरूजी की ढलान रैगर मोहल्ला में पहुंची उसके बाद पीपली के विवाह में सभी तरह की रस्में निभाकर कार्यक्रम संपन्न किया गया, इस अवसर पर हजारों लोगों ने बाबा रामदेवजी मंदिर प्रांगण में परसादी भी ग्रहण की ,
कार्यक्रम में राकेश कुमार वर्मा, भगवान सहाय नराणीया,शंकर लाल मंडावरिया, लल्लू लाल नरायणीया, नारायण आलोरिया,रमेश ,सुरेश मंजू देवी,काली देवी, रेनू, प्रेम,रत्ना, सुनील कुमार,करन कुमार, कजोड़मल, कस्तूर चंद, टीकम चन्द, मनोज, सहित रैगर समाज की सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया.



