Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजनीतिराजस्थान

कांग्रेस नेता भीमसेन बन्द्रवाल जी के निधन पर सोमवार को रैगर चौपाल देव नगर में शोकसभा का आयोजन

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l कांग्रेस नेता श्री भीमसेन बन्द्रवाल जी (ब्लॉक अध्यक्ष देव नगर कांग्रेस कमेटी) अपनी सांसारिक यात्रा 30 अप्रैल 2026 को सम्पूर्ण कर श्री प्रभु चरणों में लीन हो गए है। उनकी आत्मा की शांति के लिए सोमवार दिनांक 4 मई 2026 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक रैगर चौपाल देव नगर करोल बाग नई दिल्ली में शोक सभा का आयोजन होगा।

कांग्रेस नेता मदन खोरवाल (पूर्व जिलाध्यक्ष करोल बाग कांग्रेस कमेटी) ने भीमसेन बन्द्रवाल जी के निधन पर कहा कि वे बहुत ही सरल, विनीत स्वभाव के व्यक्ति थे, वे कांग्रेस पार्टी मे एक समर्पित, कर्मठ एवं जुझारू नेता थे, उन्होंने जीवन भर कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनका निधन कांग्रेस पार्टी एवं रैगर समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके विचार एवं संघर्ष हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

कांग्रेस नेता मदन खोरवाल ने बताया कि स्वर्गीय श्री भीम सेन बन्दरवाल जी के देहांत होने पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव जी ने उनके निवास पर सत्संग में शामिल होकर भीमसेन जी के परिवार को संवेदना व्यक्त की। साथ मे पूर्व निगम पार्षद सुशीला खोरवाल, जिला करोलबाग अध्यक्ष महेंद्र भाष्कर जी,एवम अन्य राजनैतिक और सामाजिक नेतागण भी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *