थोड़ी देर की बारिश ने नगर परिषद झालावाड़ की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l थोड़ी सी बारिश में झालावाड़ शहर का जलमग्न हो जाना नगर परिषद झालावाड़ की सफाई व्यवस्था और प्री-मानसून तैयारियों की पोल खोलने के लिए काफी है। पुरानी जेल रोड पर नालियों की समय पर सफाई न होने से वे प्लास्टिक और कचरे से पटे रहते हैं, जिससे बारिश के पानी की निकासी रुक जाती है। सड़कों पर पानी भर जाता है, जिससे पूरा रोड अवरुद्ध हो जाता है, और आवाजाही मुश्किल हो जाती है।कई बार जलजमाव के साथ सीवर का गंदा पानी भी घरों और दुकानों में घुस जाता है। रुके हुए पानी के कारण मच्छरों से डेंगू, मलेरिया के पनपने की आशंका बढ़ जाती है।
स्थानीय जागरूक नागरिक साजिद ने समाजहित एक्सप्रेस को बताया कि यह बेहद आम और गंभीर समस्या है। नगर परिषद केवल कागजों में सफाई अभियान चलती है जबकी सच्चाई कुछ और ही ब्यान हो रही है।



