Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

कांग्रेस नेता भीमसेन बन्दरवाल जी के निधन पर शोकसभा आयोजित, दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l देवनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्वर्गीय श्री भीमसेन बन्दरवाल जी का 75 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष करोलबाग  मदन खोरवाल व पूर्व  निगम पार्षद श्रीमति सुशीला खोरवाल जी द्वारा सोमवार को रेगर चौपाल देवनगर में शोक सभा आयोजित की गई । जहां परिजन, मित्रजन, सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक पार्टी के लोगो द्वारा उनके सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक योगदान को याद कर उनके चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये । मृतात्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

शोकसभा के दौरान सामाजिक, राजनीतिक और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने भीमसेन बन्दरवाल जी के राजनीतिक और संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया। उनका निधन समाज और  कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनके आदर्श हमें मार्गदर्शन देते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *