Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

06 मई को समता सैनिक दल के ध्वज को 80 वर्ष पूर्ण,

06 मई 1945, को समता सैनिक दल का स्वतन्त्र ध्वज प्रदान किया गया

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l इस दिन संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.बी.आर.अम्बेडकर ने इस ध्वज पर अपने हस्ताक्षर कर तिथि अंकित की थी ओर समता सैनिक दल को सम्मान सहित प्रदान किया गया । ध्वज की लंबाई चार फीट एवं चौड़ाई दो फीट, रंग गहरा नीला, ध्वज के बीच सूर्य एवं SSD अंकित की मान्यता दी गई, जो स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व को गति के लिए समर्पित किया गया ।

समता सैनिक दल का ध्वज 6 मई 1945, को पुरंदर स्टेडियम मुम्बई के अधिवेशन में शेड्यूल्ड कास्ट फेडरेशन को देते हुए इसको समता सैनिक दल के उपयोग में लेने का आदेश प्रदान किया गया । इस ध्वज का चयन समता सैनिक दल के प्रमुख सेनानी एम.एम.ससालेकर मुंबई ने 76, ध्वजों के चित्रों का एल्बम बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसने इस ध्वज को मान्यता देते हुए अपने हस्ताक्षर किए । इस ध्वज को 6, मई को 80 वर्ष पूर्ण हो गए हैं, जो इतिहास में एक अहम स्थान रखता है ।

इस अवसर पर दीक्षा भूमि पर समता सैनिक दल ध्वज दिन समारोह आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में दल के राष्ट्रीय मार्गदर्शक भदंत नाग दीपकर महास्थवीर, राष्ट्रीय जीओसी प्रदीप डोंगरे, अतिरिक्त महासचिव अमर दीपंकर, राष्ट्रीय ट्रेनिंग चीफ संघप्रिय नाग, वरिष्ठ अधिकारी पृथ्वी मोटगरे, राष्ट्रीय सचेतक मास्टर बृजेंद्र सिंह दिल्ली,राजस्थान जीओसी राकेश कुमार वर्मा, विदर्भ जीओसी राजकुमार बंजारी, नागपूर जिला जीओसी प्रमोद खांडेकर, सचिव आकाश मोड़गरे, जयंत कुमार सहारे, एवं समता सैनिक दल के अधिकारी, सैनिक उपस्थित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *