Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंधर्मनई दिल्लीराजस्थानसमाज

बाबा भजनगिरी जी महाराज की 71वीं पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) l दिल्ली प्रान्तीय रैगर मंदिर प्रबन्धक कमेटी के तत्वाधान में रविवार 10 मई 2026 को परम पूज्य श्री श्री 108 समाधिष्ठ बाबा भजनगिरी जी महाराज की 71वीं पुण्य तिथि के अवसर पर श्री शिव मंदिर, रतियावाली प्याऊ देव नगर में श्रद्धांजलि एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे योगेंद्र चांदोलिया (सांसद, उतर पश्चिम दिल्ली) शामिल हुए और बाबा भजनगिरी जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने कहा कि बाबा जी का आध्यात्मिक जीवन, सेवा और समाज के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

भजन-कीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परम पूज्य श्री श्री 108 समाधिष्ठ बाबा भजनगिरी जी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजकों द्वारा जोहरी लाल जलुथरिया सहित उपस्थित समाज बंधुओ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

भजन-कीर्तन कार्यक्रम में आरती के उपरांत भण्डारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *