दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत द्वारा आयोजित गुरु वंदना एवं स्वागत सम्मान समारोह सम्पन्न
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत के तत्वाधान में रविवार 17 मई 2026 को गुरुओं और मार्गदर्शकों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करने हेतु रैगर चौपाल, रतियावाली प्याऊ, देव नगर में गुरु वंदना एवं स्वागत सम्मान समारोह का एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आने वाले रैगर समाज की पंचायतो व अन्य संगठनों के प्रबुद्ध एवं गणमान्य सभी महानुभावो का नवनिर्वाचित प्रधान जितेंद्र नाथ मच्छालपुरिया की टीम द्वारा रैगर चौपाल के गेट पर भावपूर्ण हावभाव और प्रसन्नतापूर्ण अभिवादन के माध्यम से अपना स्वागत-सम्मान व्यक्त किया गया।
भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर से भी ऊंचा स्थान दिया गया है, इसलिए गुरु वंदना की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में धर्मगुरु स्वामी ज्ञान स्वरुप जी महाराज व त्यागमूर्ति स्वामी आत्माराम जी लक्ष्य की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायक ललित मौर्या (जयपुरिया) की भजन मण्डली के द्वारा मधुर वाणी में गुरु वंदना प्रस्तुत की गई।
रैगर चौपाल में उपस्थित भारी भीड़ के बीच भजन गायक ललित मौर्या (जयपुरिया) और गायक भैरों प्रसाद रातावाल द्वारा मधुर वाणी में गुरु वंदना के भजन सुनाकर खचाखच भरे हॉल में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत के चुनाव को सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट समर्पण द्वारा दिए गए सहयोग/योगदान और मार्गदर्शन करने वाले लोगो को सम्मानित किया गया।
सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय पंचायतो के पदाधिकारियों द्वारा दिल्ली प्रांतीय रैगर पंचायत के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पगड़ी बंधवा कर, फूलो की माला पहना कर शॉल ओढ़ाकर उपहार भेट कर स्वागत सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। पंचायत के सामूहिक प्रयासों से सुव्यवस्थित योजना द्वारा कार्यक्रम का हर पहलू सुचारू रूप से संपन्न हुआ और यादगार बना।



