जगदीश अकरणिया (सुनील) को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, एस.सी. डिपार्टमेंट में वाईस चैयरमैन मनोनीत
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम जी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी समिति में 68 पदाधिकारियों को अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष संजय नीरज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी समिति में 68 पदाधिकारियों की जारी की गई लिस्ट में दलित और वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के एजेंडे पर काम करने वाले जगदीश अकरणिया (सुनील) को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, एस.सी. डिपार्टमेंट में वाईस चैयरमैन मनोनीत किया गया है ।
कांग्रेस नेता राजेश शेरसिया (राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व राजस्थान प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) SC डिपार्टमेंट) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कामना की कि बाबा साहेब के संविधानिक मूल्यों के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ।



