गढ़ पार्क सेवा समिति ने बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (पत्रकार रामलाल रैगर) l गढ़ पार्क सेवा समिति ने भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए गढ़ पार्क के अंदर परिंडे बांधे । परिंडे बांधने का उद्देश्य पक्षियों को तपती गर्मी में स्वच्छ जल उपलब्ध कराना और उनके संरक्षण के लिए हर दिन पानी भरने का संकल्प लेना है, ताकि गर्मी के कारण पक्षियों की मौतों को कम किया जा सके।
समिति के अध्यक्ष रईस पाठन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए समिति के सदस्य सुबह भ्रमण पर आने वाले सभी साथियों द्वारा परिण्डे बांधे गए, जिससे इन पक्षियों को पानी मिल सके और वह अपनी प्यास बुझा सकेगे। गढ़ पार्क सेवा समिति हर वर्ष इस पार्क में वृक्षों पर परिण्डे बांधती चली आ रही है।
परिंडे बांधने वालों में गढ पार्क सेवा समिति के अध्यक्ष रईस पठान. भूपेंद्र अग्रवाल. नरेंद्र खत्री. पंकज काशवानी. अरुण सक्सेना. राधेश्याम अग्रवाल. दिलीप मित्तल. श्याम अग्रवाल. निर्मल गुप्ता. निर्मला सोमानी. हसन राजा. भगवान. आशा राठौर. संतोष गुप्ता. पदमा शर्मा. चंद्रेश कौशल्या. माया .शकुंतला कुसुम. सुशीला. नीतू जैन. सावित्री. मोतिया बाई. माया मीणा. देवी. रेखा. सुलक्षणा. उर्मिला मेहरा. रानी आदि लोग मौजूद थे।



