Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

वरिष्ठ नागरिक स्थल की बैठक संपन्न: परमानन्द जाजोरिया सर्वसम्मति से मुख्य चुनाव अधिकारी घोषित

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) “वरिष्ठ नागरिक स्थल” के परिसर में संस्था के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी और सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, दिनांक 17 मई 2026 को आर्य समाज रोड, करोल बाग पर आयोजित की गई ।

​ संस्था की बैठक के दौरान संस्था के अध्यक्ष (प्रधान) जी. डी. सक्करवाल जी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का संपूर्ण लेखा-जोखा और प्रगति विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। लेखा-जोखा और प्रगति विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत करने के साथ ही, संस्था के आगामी द्विवार्षिक चुनाव कराने की घोषणा की गई । निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी परमानन्द जाजोरिया जी को सर्वसम्मति से ‘मुख्य चुनाव अधिकारी’ नियुक्त किया गया।

​मुख्य चुनाव अधिकारी परमानन्द जाजोरिया जी ने बताया कि जल्द ही सह-चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, जिसके तुरंत बाद चुनाव की अधिसूचना जारी कर तारीखों की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस चुनाव में केवल वही वरिष्ठ नागरिक मतदान कर सकेंगे, जो संस्था के पंजीकृत सदस्य हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *