Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजनीतिराजस्थान

नवीन कुमार कुरड़िया को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी, एस.सी. डिपार्टमेंट में महासचिव मनोनीत

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । छात्र जीवन से ही समाज और क्षेत्रीय लोगो के बीच सेवाभाव से सक्रिय रहकर, अपने पूजनीय नानाश्री स्व. श्री मोतीलाल बोकालिया जी (पूर्व विधायक, करोल बाग) के आदर्शों और संस्कारों को अपने जीवन में अंगीकृत करने वाले नवीन कुमार कुरड़िया जी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (SC विभाग) में महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। नवीन जी का यह सफर केवल एक पद की प्राप्ति नहीं, बल्कि उनके वर्षों के कड़े परिश्रम, सादगी और सेवाभाव का परिणाम है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम जी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी समिति में 68 पदाधिकारियों  को अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष संजय नीरज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग की राजनीति, आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। ऐसे में कांग्रेस ने अपना जनाधार मजबूत करने की रणनीति के तहत जमीनी स्तर पर राजनैतिक पृष्ठभूमि से जुड़े अनुभवी और कर्मठ नवीन कुमार कुरड़िया जी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (SC विभाग) में महासचिव पद की अहम जिम्मेदारी दी गई है। इस नियुक्ति से करोल बाग क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का सामाजिक समीकरण मजबूत होगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त महासचिव नवीन कुमार कुरड़िया जी ने कॉंग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, कॉंग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी, न्याय योद्धा, संविधान के रक्षक राहुल गाँधी जी, कॉंग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एस सी विभाग राजेंद्र पाल गौतम जी, कांग्रेस नेता राजेश शेरसिया (राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर SC डिपार्टमेंट), दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव जी सहित जिला कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओ का आभार व्यक्त किया।

नवीन ने आगे कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है मैं उसका निर्वाह पूर्ण निष्ठा, सच्ची लगन और मेहनत के साथ करूँगा एवम कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास निरन्तर करता रहूँगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *