गोपाल पिंगोलिया को सर्वसम्मति से रैगर महासंघ (पंजी) का अध्यक्ष मनोनीत किया गया
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । दिनांक 17 मई 2026, रविवार को रैगर महासंघ (पंजी) के अध्यक्ष पवन जाजोरिया जी के सफल दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के संस्थापक प्रवीन कुराड़िया द्वारा की गई।
बैठक में आगामी समय में संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही महासंघ के नए अध्यक्ष के चयन पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति एवं सहमति से गोपाल पिंगोलिया को रैगर महासंघ (पंजी) का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पवन जाजोरिया ने नव नियुक्त अध्यक्ष गोपाल पिंगोलिया जी को माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। महासंघ के सभी संस्थापक एवं सदस्यों ने नव अध्यक्ष के नेतृत्व में रैगर समाज के उत्थान, एकता एवं कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से संजय तोणगरिया जी, भारत भूषण चांदोलिया जी, मनीष सिंगाड़िया जी, तरुण डीगवाल जी, ईश गुसांईवाल जी, कुलदीप पिंगोलिया जी, योगेन्द्र जाजोरिया जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कई सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी बैठक में सम्मिलित हुए।
सभी सदस्यों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि नव अध्यक्ष गोपाल पिंगोलिया जी के नेतृत्व में शीघ्र ही रैगर महासंघ (पंजी) द्वारा समाजहित में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर समाज के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
नव नियुक्त अध्यक्ष गोपाल पिंगोलिया ने महासंघ के सभी साथियों के सहयोग से रैगर समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।



