गोपाल पिंगोलिया जी को रैगर महासंघ (पंजी) का अध्यक्ष मनोनीत होने पर वरिष्ठजनो से आशीर्वाद प्राप्त हुआ
दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । गोपाल पिंगोलिया जी को रैगर महासंघ (पंजी) का अध्यक्ष मनोनीत होने पर योगेंद्र चंदोलिया जी (सांसद) उत्तर पश्चिम लोकसभा – महामंत्री भाजपा दिल्ली प्रदेश का आशीर्वाद प्राप्त हुआ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, इसके अलावा केंद्रिय कार्यालय भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी श्रीप्रकाश तंवर जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, साथ ही रैगर महासंघ (पंजी) के संस्थापक प्रवीन कुराड़िया जी व परमीत कोहली जी ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की।
कांग्रेस पार्टी करोलबाग जिला अध्यक्ष महेन्द्र भास्कर जी व सुनील शेरसिया जी, जगदीश बड़सीवल जी एवम् सभी मित्रो ने अपने कार्यालय में बुलाकर गोपाल पिंगोलिया जी को रैगर महासंघ (पंजी) का अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की, गोपाल पिंगोलिया ने रैगर महासंघ (पंजी) के सभी सम्मानित साथियों की ओर से आप सभी का इस मान सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया ।



