Samajhitexpressजयपुरताजा खबरेंनई दिल्लीराजस्थान

‘रैगर महासंघ’ के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल पिंगोलिया जी का भव्य स्वागत

दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर सिंह गाड़ेगांवलिया) । समस्त रैगर समाज, दिल्ली के तत्वाधान में ‘रैगर महासंघ’ के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल पिंगोलिया जी के सम्मान में वीरवार 21 मई 2026 को सांय 6  बजे 42 रैगर पूरा, करोल बाग, नई दिल्ली पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया । इस ऐतिहासिक और गौरवमयी कार्यक्रम में समाज की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के पदाधिकारियों ने शामिल होकर अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया ।

रैगर समाज की प्रतिष्ठित संस्था ‘रैगर महासंघ’ के नवनियुक्त अध्यक्ष गोपाल पिंगोलिया जी की गौरवशाली उपलब्धि का जश्न मनाने और उनके दूरदर्शी नेतृत्व को सम्मानित करने के लिए समाज की विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा सादगीपूर्ण तरीके से फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया । इस गौरवमयी अवसर पर रैगर महासंघ की पूरी टीम उपस्थित रही।

इस ऐतिहासिक और गौरवशाली पल के साक्षी – दिल्ली प्रान्तीय रैगर मन्दिर प्रबन्धक कमेटी, देवनगर – रैगर समाज पंचायत, मादीपुर – मंगोलपुरी पंचायत – अखिल भारतीय रैगर समाज धर्मशाला, रामदेवरा – अखिल भारतीय रैगर महासभा (पंजी.) – अखिल भारतीय रैगर महासभा, दिल्ली प्रदेश – वरिष्ठ नागरिक स्थल, आर्य समाज रोड – अखिल भारतीय रैगर महासभा (युवा प्रकोष्ठ) – बाबा श्री रामदेव जी अवतरण समिति – बाबा की रसोई, बापा नगर – अखिल भारतीय वाल्मीकि संघ आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *